Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

AAP ने रियल एस्टेट सेक्टर को दी बड़ी राहत, नियम बदले

लुधियाना |  आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने फेस्टिवल सीजन में रियल एस्टेट सेक्टर को बड़ी राहत दी है। अब किसी भी रिहायशी या कमर्शियल प्रोजेक्ट के लिए नक्शा पास करवाने की शर्त को सी.एल.यू. (CLU) के साथ लिंक करने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है।

पहले लंबी अवधि से यह प्रचलन था कि किसी भी कॉलोनी, बिल्डिंग या कमर्शियल प्रोजेक्ट के लिए CLU और नक्शा अलग-अलग पास करवाने पड़ते थे, लेकिन 2023 में नियम बदला गया और CLU के साथ नक्शा पास करवाने की अनिवार्यता लगा दी गई थी।

सरकार और इंडस्ट्री के बीच लगातार हुई बैठकों के बाद, रियल एस्टेट सेक्टर की मांग पर शहरी विकास विभाग ने सिस्टम में बदलाव कर दिया है। अब डेवलपर्स CLU पास करवाने के बाद अलग से नक्शा, लेआउट या लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। वहीं, पुराना विकल्प भी जारी रहेगा, यानी डेवलपर्स चाहें तो CLU के साथ नक्शा पास भी करवा सकते हैं। यह फॉर्मूला नगर निगम स्तर पर भी लागू होगा।

मुख्य बदलाव और नियम:

  • CLU पास की डेडलाइन: CLU पास करवाने के लिए 4 साल की डेडलाइन तय की गई है। इसमें पहले 2 साल के लिए वैधता होगी, और 20% फीस जमा करने पर 2 साल की एक्सटेंशन मिल सकती है। यह शर्त मास्टर प्लान में बदलाव पर निर्भर करेगी।
  • तीन महीने में मंजूरी: सरकार ने तय किया है कि प्रोजेक्ट पास करवाने की प्रक्रिया 3 महीने में पूरी हो। इसके तहत CLU और नक्शा पास या लाइसेंस के लिए निर्णय एक महीने के अंदर लेना अनिवार्य होगा। प्रक्रिया में स्पष्ट किया गया है कि कौन सा ऑफिसर कितने दिनों में फाइल क्लियर करेगा, ताकि डेडलाइन का पालन सुनिश्चित हो सके।

इस कदम से रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश बढ़ाने और प्रक्रियाओं को आसान बनाने में मदद मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.