चेन्नई | शनिवार को मदुरई से उड़ान भरने वाले एक प्राइवेट एयरलाइन के विमान में तकनीकी गड़बड़ी के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विमान में 76 यात्री सवार थे, जब लैंडिंग से ठीक पहले पायलट ने विंडशील्ड में दरार देखी। उन्होंने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया।
सूचना मिलते ही ATC ने सुरक्षा के सभी उपाय सक्रिय किए और विमान को सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर उतारा। यात्रियों की जान को कोई खतरा नहीं हुआ और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
लैंडिंग के बाद विमान की विंडशील्ड बदल दी गई, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि विंडशील्ड क्यों टूटी। हादसे के कारण, विमान की मदुरई वापसी रद्द कर दी गई है। यह घटना पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के सतर्कता और तुरंत कार्रवाई की वजह से गंभीर हादसे में बदलने से बच गई।