Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री की नई योजनाओं का किया स्वागत

पंचकूला।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर से ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (पीएमडीडीकेवाई) और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूरे देश में समांन्वित कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में भी एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसानों को सशक्त बनाने के लिए लगातार ऐतिहासिक और लाभकारी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज देशभर के किसानों को 42,000 करोड़ रुपये से अधिक की कृषि परियोजनाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया।

कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, पर्यटन एवं सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता बंतो कटारिया और भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री सैनी ने किसानों से कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य उनके आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ कृषि उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार लाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हरियाणा सरकार इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां...

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...

रामपुर में पुल के पास खाई में गिरी कार: 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बेटा घायल

Summer express, रामपुर। उपतहसील तकलेच में पुल के समीप  रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच...

बीएड में दाखिले का मौका : बिना प्रवेश परीक्षा दिए भी मिल सकेगी सीट, 31 अगस्त-1 सितंबर को ओपन काउंसलिंग

Summer express, धर्मवीर, मंडी। बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने खाली पड़ी बीएड की 370 सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इन सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं देने वाले पात्र अभ्यर्थी भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.