Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में भीषण आग: 13 घंटे की मशक्कत के बाद बुझी लपटें

यमुनानगर। सहारनपुर-कुरुक्षेत्र रोड स्थित पुरानी लक्कड़ मंडी में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से जीटीबी टिंबर फैक्ट्री जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की 12 गाड़ियां करीब 13 घंटे तक लगातार आग बुझाने में जुटी रहीं और शनिवार दोपहर दो बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, करीब 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

सेक्टर-17 निवासी हरमनप्रीत सिंह की यह फैक्ट्री लकड़ी के बक्से, दरवाजे, खिड़कियां और ड्रॉइंग बोर्ड बनाने का काम करती है। यहां से तैयार माल रुड़की, पानीपत समेत अन्य शहरों में सप्लाई किया जाता था। फैक्ट्री के तीनों पोर्शन पूरी तरह से जलकर राख हो गए।

फैक्ट्री मालिक हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि रात करीब एक बजे लेबर हीरालाल ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। जब तक वे मौके पर पहुंचे, आग तेजी से फैल चुकी थी। दमकल विभाग की शुरुआती दो गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी भयंकर थीं कि बाद में कुल 12 गाड़ियों को बुलाना पड़ा।

आग लगने से करीब 45 लाख रुपये की लकड़ी और तैयार माल जल गया। तीन प्लैनर, दो टेबल कटर और अन्य मशीनें भी नष्ट हो गईं। फैक्ट्री की बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया, हालांकि दमकल कर्मियों ने आग को पास के अन्य प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया।

दमकल अधिकारी पंकज पराशर ने बताया कि आग लगने का कारण संभावित रूप से शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है। एहतियात के तौर पर मौके पर दो दमकल गाड़ियां अभी भी तैनात हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-31 में सड़कों से लेकर स्कूल तक काम करवाए, नशे और अपराध पर भी उठाई आवाज : लखबीर सिंह बिल्लू

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ अभियान के तहत वार्ड नंबर-31 से भाजपा पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले उनका परिवार लंबे समय से सामाजिक और पंचायती गतिविधियों से...

रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने जा रहे तीन बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में गई जान

समर न्यूज | मोहाली रक्षाबंधन पर अपने घर राखी बंधवाने जा रहे तीन बहनों के इकलौते भाई परमप्रीत सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे एयरपोर्ट चौक के पास भारतमाला रोड पर हुआ। मृतक की पहचान गांव मच्छलीकलां निवासी 23 वर्षीय परमप्रीत सिंह के रूप में हुई है।...

सेक्टर-39 मंडी में 23 एससीओ साइटों की ई-नीलामी 122 करोड़ रुपये से ज्यादा रखा गया आरक्षित मूल्य

मोनिका रावत | चंडीगढ़समर न्यूजसेक्टर-39 स्थित नई अनाज, फल एवं सब्जी मंडी में फल और सब्जी कारोबार के लिए बनाई गई 23 एससीओ साइटों की एक बार फिर ई-नीलामी होने जा रही है। स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, यूटी चंडीगढ़ ने साइट नंबर 24 से 46 तक की इन साइटों को लीज होल्ड आधार पर आवंटित...

25 करोड़ की आबादी चुनौती नहीं, यूपी की ताकत : योगी

एजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की करीब 25 करोड़ आबादी को चुनौती के बजाय बड़ी ताकत बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बड़ी और युवा आबादी को कौशल, अवसर और सही मंच उपलब्ध कराया जाए तो यही संख्या आर्थिक विकास का आधार बन सकती है। मुख्यमंत्री ने यह बात...

पंजाब के प्रमुख बांधों में पिछले साल से कम पानी, मानसून के कमजोर रहने का असर

भराव का दौर 15 सितंबर तक जारी रहने की उम्मीद; भाखड़ा 64% भरा, पौंग व रणजीत सागर में भी स्तर 2025 से नीचेसमर न्यूज | रूपनगर मानसून के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ पंजाब के प्रमुख जलाशयों में पानी की स्थिति चिंता बढ़ाने लगी है। भाखड़ा, पौंग और रणजीत सागर बांधों में जलस्तर और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.