गुरुग्राम। सिकंदरपुर घोसी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पूर्व सरपंच की पुत्रवधू ने कथित तौर पर अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।
मृतका की पहचान रितू यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रितू के पति नरेंद्र सिंह का दो वर्ष पहले निधन हो चुका था। रितू के ससुर केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी रह चुके हैं।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दी। हालांकि, घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।