Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आज 11 अक्टूबर: जानें आपके शहर में बैंक खुलेंगे या बंद?

नई दिल्ली। हर महीने कुछ शनिवार बैंक बंद रहते हैं, जिससे अक्सर लोगों में यह कन्फ्यूजन रहती है कि इस शनिवार बैंक खुले होंगे या बंद। आज 11 अक्टूबर, महीने का दूसरा शनिवार है। आरबीआई की छुट्टियों की सूची के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहते हैं।

आगामी बैंक हॉलिडेज़ (अक्टूबर 2025):

  • 18 अक्टूबर – कट्टी बिह के कारण असम में सभी बैंक बंद
  • 20 अक्टूबर – दिवाली के पर्व पर लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद
  • 21 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा के कारण अधिकांश राज्यों के बैंक बंद
  • 27 अक्टूबर – छठ पूजा के कारण पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद
  • 28 अक्टूबर – छठ पूजा के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद

बैंक बंद होने पर काम कैसे निपटाएं:

बैंक बंद होने पर भी कई जरूरी काम ऑनलाइन और डिजिटल माध्यम से पूरे किए जा सकते हैं। आज आप 1 लाख रुपये तक किसी भी व्यक्ति को ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हैं, बिना चेक दिए।

इसके अलावा, बैंक से जुड़ी कई सेवाएं वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए उपलब्ध हैं। कैश निकासी के लिए पास के एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेट्रो शहरों में अधिकांश एटीएम से पहले 3 लेन-देन मुफ्त रहते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.