अंबाला | अंबाला-जगाधरी रोड पर आज सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक परिवार की 8 माह के बच्चे और उसकी मां की मौत हो गई। हादसे में बच्चे का पिता और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, परिवार बच्चे गीतांश का चेकअप करवाने के लिए सपेड़ा गांव से पीजीआई चंडीगढ़ जा रहा था। इसी दौरान लापरवाह ट्राला चालक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। घटना में 25 वर्षीय मां गीता और 8 माह का गीतांश मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।
पुलिस ने ट्राले को तुरंत कब्जे में लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दुर्घटना में ट्रक की लापरवाही स्पष्ट रूप से सामने आई है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।