Facebook-f Youtube X-twitter

तरुण चुघ का चिदंबरम पर हमला: ऑपरेशन ब्लू स्टार पर कांग्रेस पर सवाल

नई दिल्ली | ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 1984 में श्री दरबार साहिब पर सेना ने टैंक का इस्तेमाल किया था और यह प्रधानमंत्री के आदेश के बिना संभव नहीं था।

तरुण चुघ ने सवाल उठाया कि क्या सेना बिना आदेश के टैंकों के साथ मंदिर में घुसकर गोलियां चला सकती थी। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनके किए गए पाप इतने गंभीर हैं कि उन्हें किसी झूठ के माध्यम से छिपाया नहीं जा सकता।

उन्होंने आगे कहा कि दुनिया जानती है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अहंकार ने श्री दरबार साहिब पर हमला करवाया था। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने पड़ी फाइलों को खोला और अब इस पर कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा चुघ ने प्रताप बाजवा और राजा वडिंग से सवाल किया कि वे उस परिवार की चमचागिरी क्यों कर रहे हैं, जिसने दरबार साहिब पर टैंक चलवाए थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.