Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डीटीसीपी अधिकारी धर्मवीर खत्री पर आय से अधिक संपत्ति का केस

गुरुग्राम | नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग (DTCP) के वरिष्ठ अधिकारी धर्मवीर खत्री के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) गुरुग्राम ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि खत्री ने अपने और परिजनों के नाम पर वैध आय से अधिक मूल्य की संपत्तियां खरीदीं। फिलहाल यह अधिकारी सोनीपत में तैनात हैं।

गुरुग्राम एसीबी एसपी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है।

2020 में मिली थी शिकायत, जांच में उजागर हुई करोड़ों की संपत्ति

एसीबी के अनुसार, सितंबर 2020 में धर्मवीर खत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी, जब वे मानेसर में जिला नगर योजनाकार (DTP) के रूप में कार्यरत थे। आरोप था कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान आय से अधिक संपत्तियां खरीदी हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि धर्मवीर खत्री ने एचएसआईआईडीसी में डीटीपी, आईएमटी मानेसर के पद पर रहते हुए गुरुग्राम और पंचकूला में कई संपत्तियां खरीदीं। एसीबी ने अप्रैल 2001 से सितंबर 2020 तक की अवधि में उनकी आय और खर्च का रिकॉर्ड खंगाला।

डेढ़ सौ प्रतिशत से अधिक पाई गई अतिरिक्त संपत्ति

जांच में खुलासा हुआ कि वित्तीय वर्ष 2011–12 और 2012–13 के दौरान खत्री ने लाखों रुपये की अचल संपत्तियां खरीदीं, जिनकी कीमत उनकी वैध आय से लगभग 150 प्रतिशत अधिक पाई गई।

इस अवधि में उन्होंने —

  • सेक्टर-47, गुरुग्राम में 135 गज का मकान
  • सेक्टर-56, हीवो सोसाइटी में 153 गज का मकान
  • सेक्टर-27, पंचकूला में 214 गज का मकान खरीदा।

रिकॉर्ड के अनुसार, धर्मवीर खत्री ने 1995 में एचएसआईआईडीसी में जूनियर इंजीनियर के रूप में सेवा शुरू की थी और 2008 में एटीपी के पद पर पदोन्नत हुए थे।

एसीबी एसपी ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है, और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.