नई दिल्ली | मध्य प्रदेश और राजस्थान में जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सीरप के सेवन से अब तक 20 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है। इसके बाद सीरप को एमपी सहित कई राज्यों में प्रतिबंधित कर दिया गया है।
श्रीसन फार्मा के खिलाफ बड़ा एक्शन
सीरप बनाने वाली तमिलनाडु की कंपनी श्रीसन फार्मा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को कंपनी से जुड़े कई परिसरों में छापामारी की। अभी छापामारी से जुड़ी और जानकारी आनी बाकी है।
कुल मिलाकर, कोल्ड्रिफ कफ सीरप की उत्पादन और बिक्री के मामले में कंपनी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।
कंपनी के मालिक गिरफ्तार
इस फार्मास्युटिकल कंपनी के मालिक रंगनाथन को चेन्नई में मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब ED की कार्रवाई के तहत कंपनी के परिसरों में छापेमारी की जा रही है।