13 October, 2025
Filmfare Award 2025: कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीतकर सबको भावुक कर दिया। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी खुशी और गर्व साफ झलक रही थी।
वीडियो में कार्तिक ने कहा, “जब मैं अपनी शुरुआत को याद करता हूं, तो यह पल कुछ और ही मायने रखता है। उस रात मेरे हर भाव ने अपनी आवाज पाई। एक छोटे शहर के लड़के के लिए, जो कभी सिर्फ सपने देखता था, आज यह पल जीना किसी जादू से कम नहीं। धन्यवाद, ब्रह्मांड!”उन्होंने बताया कि उनका भाषण तैयार नहीं था, बल्कि यह उनके दिल से आया था। मंच पर पुरस्कार लेते समय, उनके फैंस ने जोरदार तालियों और हूटिंग से उनका स्वागत किया, जिस पर कार्तिक मुस्कुराते हुए बोले, “ये असली फैंस हैं।”अपनी स्पीच में कार्तिक ने ‘चंदू चैंपियन’ और निर्देशक कबीर खान की तारीफ की और कहा, “मुरलीकांत पेटकर की कहानी मेरे लिए बेहद खास है। उनकी जिंदगी ने मुझे सिखाया कि कभी हार नहीं माननी चाहिए, भले ही दुनिया आप पर विश्वास करना छोड़ दे।”