नई दिल्ली। राजस्थान के बीकानेर में एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक ने कार को टक्कर मार दी और कार आग के गोले में बदल गई। घटना में कार में सवार दो लोग झुलस गए और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
यह हादसा बीकानेर के रायसर स्थित भारतमाला रोड पर सोमवार सुबह हुआ। ट्रक की तेज़ टक्कर के बाद कार में अचानक आग फैल गई, जिससे अंदर बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया और घायलों को तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
नापासर थाना के एसएचओ लक्ष्मण सुधार ने बताया कि ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी थी। हादसे की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है, और पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।