लुधियाना | फेस्टिव सीजन के दौरान रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। फिरोजपुर मंडल के तहत लुधियाना और ढंडारी कलां रेलवे स्टेशनों पर 16 से 26 अक्टूबर तक प्लेटफार्म टिकट की अस्थायी बिक्री बंद करने का निर्णय लिया गया है।
शुक्रवार और दीवाली, छठ पूजा जैसे पर्वों के कारण बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इस अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान कम से कम सामान लेकर आएं ताकि सफर सुरक्षित और आरामदायक रहे।