Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:अब सरकारी योजनाओं में नहीं लगेगा मंदिरों के चढ़ावे का पैसा

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक निर्णय देते हुए राज्य सरकार को मंदिरों में चढ़ावे की धनराशि का इस्तेमाल किसी भी सरकारी योजना में करने से रोक दिया है। अदालत ने कहा कि दान की राशि केवल धार्मिक और मंदिर-संबंधित कार्यों पर ही खर्च की जा सकती है।

जस्टिस विवेक सिंह ठाकुर और राकेश कैंथला की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि मंदिरों का पैसा सड़कों, पुलों, या सार्वजनिक भवनों जैसी सरकारी परियोजनाओं पर खर्च नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मंदिर अधिकारियों या कमिश्नर के लिए वाहन खरीदने या VIP उपहारों पर भी इस धन का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

कोर्ट ने कहा: देवता का धन, सरकार का नहीं

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मंदिरों की दान राशि देवता की संपत्ति है, न कि सरकार की। ट्रस्टी केवल संरक्षक हैं, और इस धन का दुरुपयोग आपराधिक विश्वासघात माना जाएगा।अगर किसी ट्रस्टी या अधिकारी द्वारा मंदिर के धन का गलत इस्तेमाल पाया जाता है, तो उससे वह राशि वसूली जाएगी और वह व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगा।

याचिका कैसे पहुंची अदालत तक

यह मामला कश्मीर चंद शांड्याल की ओर से दायर जनहित याचिका के बाद कोर्ट तक पहुंचा। याचिकाकर्ता ने अदालत से मांग की थी कि हिंदू सार्वजनिक धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ निधि अधिनियम, 1984 का कड़ाई से पालन कराया जाए और मंदिरों की दान राशि का पारदर्शी लेखा-जोखा रखा जाए।

पारदर्शिता पर जोर

कोर्ट ने मंदिरों को आदेश दिया है कि वे हर महीने की आय-व्यय रिपोर्ट अपनी वेबसाइट या नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक करें। इससे श्रद्धालुओं में यह विश्वास बनेगा कि उनका दान केवल धार्मिक और सामाजिक कल्याण के लिए उपयोग हो रहा है।

सरकारों पर टिप्पणी

याचिकाकर्ता ने बताया कि पिछली कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारों ने मंदिरों के फंड का उपयोग सरकारी योजनाओं में करने की कोशिश की थी।

  • कांग्रेस सरकार ने फरवरी 2025 में ‘सुख शिक्षा योजना’ और ‘मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना’ के लिए मंदिरों से योगदान मांगा था।
  • वहीं भाजपा सरकार ने 2018 में मंदिरों के बजट का 15% एनजीओ संचालित गोशालाओं को देने की घोषणा की थी।

फैसले का असर

इस फैसले के बाद सरकार अब मनमाने ढंग से मंदिरों के फंड का उपयोग नहीं कर सकेगी। मंदिरों के पैसे की पारदर्शिता बढ़ेगी और अधिकारियों की मनमानी पर अंकुश लगेगा।

प्रदेश में सरकारी नियंत्रण वाले मंदिर

फिलहाल हिमाचल प्रदेश में 36 मंदिर सरकारी नियंत्रण में हैं, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इन मंदिरों में चढ़ावे के रूप में 4 अरब रुपये से अधिक की राशि जमा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बीड में कार से 70 किलो गांजा बरामद, 35 लाख की खेप के साथ चालक गिरफ्तार

summer express , बीड | महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों...

नशे के लिए 30 हजार रुपये मांगे, नहीं मिले तो पत्नी-सास पर सरिए से हमला

summer express , लुधियाना | भामा रोड स्थित सुखदेव नगर में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और सास पर लोहे के सरिए से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी चिट्टा खरीदने के लिए परिवार से 30 हजार रुपये मांग रहा था। पैसे...

तीन मंत्रियों वाले जिले से सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका…26 वर्षों बाद शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर  भाजपा ने किया कब्जा 

Summer express/शिमला ,संजू-:क़रीब 26 वर्षों के बाद शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया. भाजपा की जीत काग्रेस के लिए बड़ा झटका है. जिला शिमला से राज्य सरकार में तीन मंत्री हैं होने के बावजूद सत्तारूढ़ कांग्रेस सीट नहीं बचा पाई. शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र से आने वाले  भाजपा...

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.