Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेंशन न मिलने से भड़के HRTC पेंशनर, शिमला में किया जोरदार प्रदर्शन

Shimla, sanju

आराम की उम्र में अब सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं एचआरटीसी (HRTC) के पेंशनर। अप्रैल 2024 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब तक पेंशन, एरियर, डीए (DA) और मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं मिला है। इसके विरोध में बुधवार को एचआरटीसी पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने शिमला में जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

पेंशनरों का कहना है कि सुक्खू सरकार ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) की गारंटी देकर सत्ता में आने के बावजूद वादे पूरे नहीं किए हैं। करीब 250 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब तक पेंशन का लाभ नहीं मिला है, जबकि बाकी पेंशनरों को हर महीने भुगतान में देरी झेलनी पड़ रही है। सितंबर माह की पेंशन भी अभी तक जारी नहीं की गई है।संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवराज ठाकुर ने बताया कि एचआरटीसी पेंशनरों की करोड़ों रुपये की वित्तीय देनदारियां सरकार के पास लंबित हैं। “मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के 50 वर्ष पूरे होने पर कई घोषणाएं की थीं, लेकिन अब तक अमल नहीं हुआ। पेंशनरों का सब्र टूट चुका है, और अब हमने आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है.गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी के करीब 8,000 पेंशनर हैं, जिन्हें अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब...

मल्ली पर गंभीर आरोप, गोलीकांड और नशा तस्करी को लेकर त्रिलोक जमवाल ने साधा निशाना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: बिलासपुर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बिलासपुर पुलिस के अभियान की सराहना करते हुए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब से गिरफ्तार किया गया कथित चिट्टा सप्लायर मलकियत...

विकसित भारत क्विज में दिखेगा हिमाचल के युवाओं का विजन, राष्ट्रीय मंच पर मिलेगा प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के तहत जिला कांगड़ा में युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के युवा अपनी प्रतिभा और ज्ञान का...

बीड में कार से 70 किलो गांजा बरामद, 35 लाख की खेप के साथ चालक गिरफ्तार

summer express , बीड | महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों...

नशे के लिए 30 हजार रुपये मांगे, नहीं मिले तो पत्नी-सास पर सरिए से हमला

summer express , लुधियाना | भामा रोड स्थित सुखदेव नगर में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और सास पर लोहे के सरिए से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी चिट्टा खरीदने के लिए परिवार से 30 हजार रुपये मांग रहा था। पैसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.