Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक पहुंचे CM नायब सैनी, परिवार को दी सांत्वना

रोहतक | रोहतक की साइबर सेल के एएसआई संदीप लाठर ने मंगलवार को अपने मामा के गांव लाढ़ोत में स्थित कमरे में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। संदीप ने मौत से पहले छह मिनट 28 सेकंड की वीडियो रिकॉर्डिंग और चार पेज का सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने पूर्व एडीजीपी वाई पूरण कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।

इस घटना के बाद मृतक का शव परिवार ने पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों और परिवार ने न्याय की मांग की कि पहले मामले की शिकायत दर्ज हो, उसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज लाढ़ोत पहुंचे और मृतक के परिवार से मिलकर सांत्वना दी। उनके साथ प्रदेश के मंत्री महिपाल ढांडा, कृष्ण लाल पंवार और अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को सजा मिलेगी।

इनेलो नेता सुनैना चौटाला ने भी परिवार से मुलाकात की और कहा कि पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने न्याय सुनिश्चित करने और मामले में किसी भी तरह की लीपापोती को बर्दाश्त न करने का भरोसा दिया।

ज्ञात हो कि सात अक्टूबर को पूर्व आईजी रोहतक रेंज एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने चंडीगढ़ स्थित आवास में आत्महत्या की थी। इसके ठीक दो दिन बाद ही, अर्बन एस्टेट थाने में दर्ज मंथली मांगने के केस में पूर्व आईजी के सुरक्षाकर्मी हवलदार सुशील कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। साइबर सेल के एएसआई संदीप लाठर ने इसी घटना और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आत्महत्या का कदम उठाया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.