Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी स्थानांतरण पर विवाद: भाजपा विधायक  ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Mandi, 15 October

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के स्थानांतरण को रद्द करने की मांग को लेकर बल्ह से भाजपा विधायक इंदर सिंह गांधी ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। मंगलवार शाम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात के बाद विधायक ने कहा कि अगर सरकार यूनिवर्सिटी को वापस नेरचौक नहीं लाती, तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।

विधायक गांधी ने सीएम सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “झूठी गारंटियों” के सहारे सत्ता में आई कांग्रेस सरकार अब जनहित के मुद्दों पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम के कार्यकाल में हिमाचल की स्थिति “बदहाल” हुई है और जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है।इंदर सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें यूनिवर्सिटी के अलावा क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं का उल्लेख किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिलान्यास पटिका से उनका नाम जानबूझकर हटाया गया है, जिसके खिलाफ वे न्यायालय जाने की चेतावनी दे चुके हैं।कार्यक्रम के दौरान प्रोटोकॉल विवाद भी सामने आया। विधायक का कहना है कि उन्हें कार्यक्रम में उचित सम्मान नहीं दिया गया और नियमों की अनदेखी की गई। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन और कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। बाद में डीसी मंडी अपूर्व देवगन के हस्तक्षेप पर उन्हें सीएम और स्वास्थ्य मंत्री के पास बैठने की व्यवस्था की गई।

इसी बीच, सीएम सुक्खू के नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर “अटल यूनिवर्सिटी वापस करो” के नारे लगाए। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया, हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ऑपरेशन ब्लू स्टार पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति गज की दर से मिलेगी जगह

समर न्यूज | चंडीगढ़ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान अमृतसर में दुकानें गंवाने वाले 133 प्रभावित लोगों को 42 साल बाद बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इन पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से वैकल्पिक बूथ या जगह आवंटित करने का निर्देश दिया है।अदालत ने कहा...

अमेरिाका में विवाद बढ़ा तो ‘मिस्टर सिंह’ वाली विवादित पोस्ट हटाई

एजेंसी। वाशिंगटनअमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने सिख व्यक्ति को निशाना बनाती दिख रही विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है। पोस्ट में ‘मिस्टर सिंह’ को अमेरिका की सड़कों से हटने और खुद देश छोड़ने की सलाह दी गई थी। इसमें ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ के पात्र ऑप्टिमस प्राइम की कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार तस्वीर का इस्तेमाल...

प्रकाश पर्व के लिए सजा श्री हरिमंदिर साहिब

अमृतसर| श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व शनिवार को श्री हरमंदिर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पर्व को लेकर स्वर्ण मंदिर को विदेशों से मंगाए गए फूलों से सजाया गया है। थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया से फूल...

पाकिस्तान जाने वाली धार्मिक यात्राओं के नियमों में बदलाव

समर न्यूज | अमृतसरऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा मामले के बाद भारत-पाकिस्तान धार्मिक यात्राओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। अब पाकिस्तान जाने वाले निजी प्रायोजित धार्मिक टूर पर रोक लगा दी गई है। सिख श्रद्धालुओं के लिए यात्रा एसजीपीसी और हरियाणा सिख...

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.