Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रॉली को मारी टक्कर, मचा हड़कंप

बाराबंकी | जिले के रामनगर–फतेहपुर मार्ग पर मंगलवार देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। इब्राहिमपुर गांव के पास धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और सामने से आ रही डीसीएम गाड़ी की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, टिकैतनगर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी सूरज यादव (24) ट्रैक्टर चला रहा था। उसके साथ रायपुर के देशराज यादव (30), सेवढ़ा के कल्लू (36), लधपुरवा के जैसू (35) और सराय गांव के कमलेश (35) समेत कुल छह लोग ट्रॉली में सवार थे।
ये सभी इब्राहिमपुर गांव में धान बेचने जा रहे थे कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई और धान की बोरियां मजदूरों के ऊपर गिर पड़ीं।

दो की मौत, चार घायल

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया और बोरियां हटाकर घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सीएचसी फतेहपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने देशराज यादव और कल्लू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल जैसू और कमलेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया और यातायात बहाल कराया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी? CJP का दावा, केंद्र ने दिया आश्वासन

Summer express, नई दिल्ली | NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया...

सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में रहस्यमयी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, सुल्तानपुर लोधी | पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा बेर साहिब रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। देर रात लगी इस आग में कैफे के अंदर रखा एसी, फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.