Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने की कीमत ₹1.30 लाख, चांदी ₹1.85 लाख, दिवाली तक बढ़ सकती

नई दिल्ली | त्योहारी सीजन में सोना और चांदी ने दिल्ली के सराफा बाजार में ऐतिहासिक स्तर छू लिया है। मंगलवार को सोना ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम के पार चला गया, जबकि चांदी ₹1.85 लाख प्रति किलो तक पहुंच गई। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा रफ्तार जारी रही तो दिवाली तक चांदी ₹2 लाख तक पहुंच सकती है।

अचानक बढ़ी कीमतें क्यों?

धनतेरस से पहले ज्वैलर्स और खुदरा खरीदारों की भारी मांग ने सोना-चांदी की कीमतों को तेज उछाल दिया। अखिल भारतीय सराफा संघ (AIBJA) के अनुसार, 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹2,850 बढ़कर ₹1,30,800 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹2,850 बढ़कर ₹1,30,200 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। दोनों अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर हैं।

चांदी की कीमतें हुईं बेकाबू

चांदी ने लगातार पांचवें दिन तेज बढ़त दर्ज की और ₹6,000 की तेजी के साथ ₹1,85,000 प्रति किलो (सभी करों सहित) तक पहुंच गई। पिछले सत्र में यह ₹1,79,000 पर बंद हुई थी। फरवरी से अब तक चांदी में ₹34,500 की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 2025 की शुरुआत से अब तक यह ₹95,300 बढ़ चुकी है, यानी 106% से अधिक की तेजी। विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी को ₹2 लाख तक पहुंचने के लिए केवल ₹15,000 और बढ़ने की जरूरत है, जो त्योहारी मांग को देखते हुए संभव है।

कमजोर रुपए और अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

व्यापारियों ने कीमतों में तेजी की बड़ी वजह रुपए की कमजोरी बताई। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 88.80 पर आ गया, जो सर्वकालिक निचला स्तर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी ने रिकॉर्ड स्तर छुए। सोना दिन में $4,179 प्रति औंस तक पहुंचा और फिर $4,140 पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी ने $53.54 प्रति औंस का उच्चतम स्तर छुआ और $51.36 पर बंद हुई। विश्लेषकों का मानना है कि दिवाली तक सोना-चांदी में और तेजी देखने को मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.