Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

RBI ने लॉन्च किया ऑफलाइन डिजिटल रुपया, बिना इंटरनेट भी पेमेंट

नई दिल्ली | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में एक नई तकनीक का अनावरण किया है, जो डिजिटल भुगतान के तरीके को पूरी तरह बदल सकती है। इसे कहा गया है “ऑफलाइन डिजिटल रुपया”, जो बिना इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अब डिजिटल भुगतान के लिए हमेशा ऑनलाइन रहने की जरूरत नहीं होगी। यूज़र बस किसी भी QR कोड को स्कैन या टैप करें और भुगतान तुरंत पूरा हो जाएगा। इसे आप कैश की तरह, लेकिन डिजिटल रूप में, अपने डिजिटल वॉलेट में स्टोर कर सकते हैं।

डिजिटल रुपया क्या है?

डिजिटल रुपया, जिसे e₹ भी कहा जाता है, RBI की सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) है। इसे भारत के रुपए का डिजिटल संस्करण माना जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि इसका उपयोग ऑनलाइन कनेक्टिविटी के बिना भी किया जा सकता है। इस प्रणाली में हर लेनदेन के लिए बैंक खाते से जुड़ने की आवश्यकता नहीं होगी।

यूज़र संबंधित ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर या ऐपल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद किसी भी व्यक्ति या व्यापारिक संस्थान को आसानी से पैसे भेजना संभव होगा।

ऑफलाइन डिजिटल रुपया से किसे मिलेगा सबसे अधिक फायदा?

यह तकनीक विशेष रूप से ग्रामीण और दूर-दराज़ इलाकों के लिए वरदान साबित होगी, जहाँ इंटरनेट कनेक्टिविटी या मोबाइल नेटवर्क की समस्याएँ आम हैं। ऑफलाइन डिजिटल रुपया NFC तकनीक पर आधारित है और टेलीकॉम कंपनियों के सहयोग से बिना इंटरनेट के पेमेंट की सुविधा देगा। इससे डिजिटल भुगतान सुविधाजनक और सरल बन जाएगा।

कौन-कौन से बैंक शुरू करेंगे डिजिटल रुपया वॉलेट?

इस नई सुविधा को देश के प्रमुख बैंकों में धीरे-धीरे लागू किया जा रहा है। जिन बैंकों में डिजिटल रुपया वॉलेट उपलब्ध होंगे, उनमें शामिल हैं:

  • एसबीआई
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
  • यस बैंक
  • एचडीएफसी बैंक
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • कोटक महिंद्रा बैंक
  • केनरा बैंक
  • एक्सिस बैंक
  • इंडसइंड बैंक
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • फेडरल बैंक
  • इंडियन बैंक

इस नई पहल से डिजिटल भुगतान हर जगह और हर समय आसान और सुरक्षित हो जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

27 अगस्त के पंजाब बंद का व्यापार मंडल ने किया विरोध, रक्षाबंधन पर दुकानें बंद न करने की अपील

Summer express, पटियाला। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक प्रधान राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों ने कारोबार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और सोशल मीडिया पर 27 अगस्त को पंजाब बंद को लेकर चल रही अपील का विरोध किया। प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की सहमति के बिना...

अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का समय : नितिन गडकरी

summer express, नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सार्वजनिक जीवन में अपनी भूमिका और नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से लगातार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की...

तालाबों में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए, ट्रीटमेंट के बाद ही तालाब में पहुंचे पानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Summer express , मोनिका रावत , चंडीगढ़,।- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बने तालाबों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ इनके रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी तालाब में गंदा पानी सीधे न जाए, इसके लिए पानी को वैज्ञानिक तरीके से...

धर्मशाला वन मंडल में 70 हेक्टेयर में पौधारोपण, 50% से अधिक पौधे जीवित रहने पर मिलेगा ₹1 लाख तक प्रोत्साहन

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:बरसात के मौसम के साथ धर्मशाला वन मंडल में पौधारोपण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। वन विभाग की ओर से विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत वन मंडल के अलग-अलग क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पौधे रोपे जा रहे हैं। इस वर्ष कंपन्सेट्री अफॉरेस्टेशन के तहत करीब 70 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग...

टीका नगरोटा जंगल में विरोजा निकासी पर सवाल, 29 पेड़ों पर मिली अनियमितता

नूरपुर, संजीव महाजन-:वन मंडल नूरपुर के तहत टीका नगरोटा के जंगल में चीड़ के पेड़ों से विरोजा निकासी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जंगल में निर्धारित नियमों के विपरीत चीड़ के पेड़ों पर टक लगाए गए हैं। कुछ पेड़ों पर दो-दो टक लगाए जाने के साथ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.