नई दिल्ली | चीन के झिंजियांग क्षेत्र में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 4.2 रिक्टर स्केल मापी गई। भूकंप की वजह से लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था और सुबह 8:45 बजे यह झटका महसूस किया गया।
विशेषज्ञों के अनुसार, उथले भूकंप गहरे भूकंपों की तुलना में अधिक खतरनाक होते हैं। इसका कारण यह है कि उथले भूकंपों से आने वाली भूकंपीय तरंगें सतह तक कम दूरी तय करती हैं, जिससे जमीन का कंपन अधिक होता है और इमारतों तथा अन्य संरचनाओं को नुकसान या हताहत होने की संभावना बढ़ जाती है।
नई दिल्ली: चीन के झिंजियांग क्षेत्र में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 4.2 रिक्टर स्केल मापी गई। भूकंप की वजह से लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।