Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना बने सितंबर के आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’

अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना बने सितंबर के आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’

16 October,2025

भारतीय क्रिकेटरों अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना ने क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में सितंबर 2025 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अन्य दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान हासिल किया।

एशिया कप टी20 में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने सात मैचों में 44.85 की औसत और 200 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी ने न केवल टीम को जीत दिलाई बल्कि उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बनाया। सुपर फ़ोर चरण के अंत तक अभिषेक ने आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 931 रेटिंग अंक भी प्राप्त किए। उन्होंने यह सम्मान अपने साथी कुलदीप यादव और ज़िम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट को पछाड़ते हुए जीता।

अभिषेक ने पुरस्कार मिलने पर कहा कि आईसीसी पुरस्कार जीतना मेरे लिए गर्व की बात है। मुझे खुशी है कि मैं कुछ अहम मैचों में टीम को जीत दिलाने में योगदान दे सका। हमारी टीम की एकता और सकारात्मक मानसिकता ही हमें लगातार सफल बना रही है।”

दूसरी ओर, भारतीय महिला उपकप्तान स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे श्रृंखला में शानदार फॉर्म दिखाई। उन्होंने तीन मैचों में क्रमशः 58, 117 और 125 रन बनाए। कुल मिलाकर चार मैचों में उन्होंने 77 की औसत और 135.68 के स्ट्राइक रेट से 308 रन जोड़े। तीसरे मैच में उन्होंने सिर्फ़ 50 गेंदों में शतक जड़कर किसी भी भारतीय महिला बल्लेबाज़ का सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।स्मृति ने यह पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका की तज़मीन ब्रिट्स और पाकिस्तान की सिदरा अमीन को पछाड़कर जीता।

मंधाना ने कहा,“सितंबर 2025 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ का सम्मान पाकर मैं बेहद आभारी हूँ। यह पुरस्कार मेरे व्यक्तिगत प्रयास के साथ-साथ टीम के सामूहिक समर्थन और मेहनत का भी परिणाम है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.