Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में ‘स्टार्स प्रोजेक्ट’ के तहत शुरू हुआ विंटर बूट कैंप, मेधावी विद्यार्थी ले रहे भाग

Dharamshala, 16 October

 हिमाचल प्रदेश सरकार के समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विंटर बूट कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य जेईई, नीट जैसी परीक्षाओं में प्रदेश के छात्रों को सफलता के लिए बेहतर कोचिंग और मार्गदर्शन प्रदान करना है।

इसी श्रृंखला में स्टार्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत कांगड़ा ज़ोन को इस बार विंटर बूट कैंप संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धर्मशाला में आयोजित इस ऑफलाइन कोचिंग एवं एप्टिट्यूड टेस्ट कैंप में प्रदेश के 9 जिलों के 68 विद्यार्थियों ने भाग लिया है।कैंप के कोऑर्डिनेटर विश्वनाथ मलकोटिया ने बताया कि यह पहल हिमाचल प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम है,जो ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों को समान अवसर प्रदान करेगी।उन्होंने कहा कि इसी वर्ष मार्च-अप्रैल में आयोजित पिछले बूट कैंप के परिणामस्वरूप कई छात्रों को जेईई, नीट, पॉलीटेक्निक और आईटीआई संस्थानों में प्रवेश मिला था।

विश्वनाथ मलकोटिया ने कहा कि सरकार ने बच्चों के भविष्य के लिए बहुत सराहनीय कदम उठाया है। पिछले कैंप के नतीजों ने दिखाया है कि यह प्रयास कितने प्रभावी हैं, और जैसे-जैसे प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा, छात्रों को और अधिक लाभ मिलेगा।

वहीं,कैंप में गणित विषय की कोचिंग दे रहीं दिव्या मैहता ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल विषय में दक्ष बनाना है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और परीक्षा रणनीति से भी सशक्त करना है।यह बूट कैंप आने वाले महीनों में विभिन्न जिलों में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि हिमाचल के हर ज़िले के मेधावी विद्यार्थियों को समान अवसर प्राप्त हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.