Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जोनल हॉस्पिटल मंडी में सफाई और सुरक्षा कर्मियों के लिए दीपावली महोत्सव, समाजसेवकों ने बांटी मिठाइयां और उपहार

Mandi, Dharamveer


वीरवार को जोनल हॉस्पिटल मंडी में सफाई और सुरक्षा कर्मियों के साथ दीपावली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डीसी मंडी अपूर्व देवगन मुख्य अतिथि के रूप में और नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

यह कार्यक्रम शहर के समाजसेवी नीरज हांडा और एसआर राजू के प्रयासों से आयोजित किया गया। इन्होंने समारोह की रूपरेखा तैयार की और उपहार तथा मिठाइयों का प्रबंध किया। इस अवसर पर सभी कर्मियों को सामूहिक रूप से उपहार और मिठाइयां वितरित की गईं।डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सफाई और सुरक्षा कर्मियों की सेवाएं समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इन्हें हमेशा सराहना मिलनी चाहिए।

नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि ये कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में भी समर्पित भाव से कार्य करते हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान भी इन्होंने बेहतरीन सेवाएं प्रदान की। इस तरह के आयोजनों से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने नीरज हांडा और एसआर राजू का आभार भी व्यक्त किया।आयोजकों नीरज हांडा और एसआर राजू ने कहा कि सफाई और सुरक्षा कर्मी निष्काम भाव से समाज सेवा में लगे रहते हैं। इसलिए इस दीपावली, उन्होंने इन्हें सम्मान देने का विचार किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बताई।समारोह में डीएसपी हेडक्वार्टर, सीएमओ मंडी डॉ. दीपाली शर्मा, जोनल हॉस्पिटल मंडी के एमएस डॉ. दिनेश ठाकुर सहित अन्य चिकित्सक और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.