Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा — कांगड़ा में खिल रही प्राकृतिक खेती की फसल

Dharamshala, Rahul

कांगड़ा ज़िले में प्राकृतिक खेती किसानों के लिए कमाई और सेहत दोनों का बेहतर विकल्प बनती जा रही है। रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से सबक लेते हुए अब किसान पारंपरिक देशी तरीकों से खेती कर रहे हैं। गोबर, गोमूत्र, जीवामृत और नीम जैसी प्राकृतिक सामग्रियों के प्रयोग से न सिर्फ लागत कम हो रही है बल्कि उत्पादन भी बेहतर मिल रहा है।

जिला परियोजना अधिकारी (आत्मा), कांगड़ा डॉ. राज कुमार भारद्वाज ने बताया कि वर्ष 2024-25 में प्राकृतिक खेती से जुड़े 358 किसानों से 836 क्विंटल गेहूं और 53 क्विंटल हल्दी की खरीद की गई। प्राकृतिक गेहूं का समर्थन मूल्य ₹60 प्रति किलो और मक्की का ₹40 प्रति किलो तय किया गया है। प्राकृतिक आटा और दलिये की बढ़ती मांग के चलते सारा स्टॉक कुछ ही दिनों में बिक गया।उन्होंने कहा कि विभाग किसानों को प्रशिक्षण, प्रोत्साहन राशि और विपणन सहायता भी उपलब्ध करा रहा है। पिछले तीन वर्षों में हल्दी उत्पादन से जुड़े किसानों की संख्या 13 से बढ़कर 800 हो गई है, जो जिले में प्राकृतिक खेती की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

किसानों सुरेश कुमार, कमला देवी, मीनाक्षी और अलका का कहना है कि प्राकृतिक खेती से उनकी आय बढ़ी, मिट्टी की उर्वरता सुधरी और अब उन्हें रासायनिक खादों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।उपायुक्त हेम राज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा भविष्य में देश का “प्राकृतिक खेती मॉडल जिला” बन सकता है।उन्होंने बताया कि सरकार ‘लाइफसाइकिल अप्रोच’ के तहत किसानों को हल्दी, मक्की और पशुपालन से जोड़ रही है, ताकि कांगड़ा के शुद्ध उत्पाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच सकें।कांगड़ा में किसानों की बढ़ती रुचि ने प्राकृतिक खेती को नई पहचान और स्थायी आजीविका का मार्ग बना दिया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.