Facebook-f Youtube X-twitter

Gen Z युवा सड़कों पर, पेरू में जेरी सरकार घिरी

नई दिल्ली | नेपाल और मेडागास्कर के बाद अब पेरू में भी Gen Z आंदोलन की लहर देखने को मिली है। युवाओं ने राष्ट्रपति जोस जेरी के खिलाफ रातभर प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग उठाई। हालांकि, गुरुवार को राष्ट्रपति ने इस्तीफा देने से इनकार किया।

जानकारी के अनुसार, इस प्रदर्शन में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दर्जनों पुलिस अधिकारी घायल हुए। राष्ट्रपति जोस जेरी हाल ही में पेरू की सत्ता में आए हैं।

प्रदर्शन के कारण

बुधवार को हुए इस Gen Z प्रदर्शन में ट्रांसपोर्ट वर्कर्स और सिविल ग्रुप्स के लोग भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था में गिरावट और सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। यह प्रदर्शन पिछले प्रोटेस्टों की तुलना में सबसे बड़ा और व्यापक था।

सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भी पटाखे छोड़ने और पुलिस पर पत्थर फेंकने जैसे कदम उठाए।

जेरी सरकार पर विवाद का साया

पेरू की नई जेरी सरकार विवादों से घिरी हुई है। राष्ट्रपति जोस जेरी पेरू कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उनका नाम महिला द्वारा लगाए गए बलात्कार के आरोपों में भी जुड़ा रहा है, हालांकि उन्होंने इसे अगस्त में खारिज कर दिया।

युवा वर्ग में बढ़ता असंतोष

प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति और उनकी सरकार की नीतियों की आलोचना कर रहे हैं। महिलाओं ने जेरी को बलात्कारी कहकर संबोधित किया और पुलिस के साथ झड़प की। पेरू में लोग दशकों से भ्रष्टाचार और नाकाम सरकार से परेशान हैं। युवा वर्ग में असंतोष बढ़ रहा है और बदलाव की मांग तेज हो गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.