Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आंध्र प्रदेश को पीएम मोदी की 13 हजार करोड़ की सौगात

कुरनूल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी पूरी तरह से 140 करोड़ भारतीयों की है और 2047 तक विकसित भारत का सपना हकीकत बन जाएगा। उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ पहल की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने स्वदेशी निर्माण की ताकत को वैश्विक स्तर पर साबित किया है। पीएम मोदी ने बताया कि गूगल के एआई हब निवेश से एक नया अंतरराष्ट्रीय सब-सी गेटवे तैयार होगा, जो समुद्र के नीचे बिछाई गई केबल प्रणालियों को जोड़ते हुए विशाखापत्तनम के पूर्वी तट तक पहुंचेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 16 महीनों में आंध्र प्रदेश में विकास की रफ्तार अभूतपूर्व रही है। डबल इंजन सरकार के सहयोग से राज्य ने औद्योगिक, वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश न केवल संस्कृति और स्वाभिमान की भूमि है, बल्कि अब नवाचार और विज्ञान का केंद्र भी बन रहा है।

13 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को कुरनूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 13,430 करोड़ रुपये की  विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें उद्योग, बिजली, सड़क, रेलवे, रक्षा निर्माण और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस से जुड़ी प्रमुख योजनाएं शामिल हैं।

इस दौरान उन्होंने कुरनूल-3 पूलिंग स्टेशन पर लगभग 2,880 करोड़ रुपये की लागत से ट्रांसमिशन सिस्टम सुदृढ़ीकरण परियोजना की नींव रखी। साथ ही कुरनूल के ओर्वाकल औद्योगिक क्षेत्र और कडप्पा के कोप्पर्थी औद्योगिक क्षेत्र की आधारशिला रखी, जिनमें कुल 4,920 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, 95 की मौत, 130 भारतीयों समेत 500 लापता

एजेंसी| काठमांडूनेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी। सुबह 9 बजे तिब्बत की दिशा से भोटेकोशी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आया जिसमें कई इलाके चपेट में आ गए।नेपाल के आधकारि सूत्रों के अनुसार 95 लोगों के मौत की खबर है। नेपाल...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी...

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.