तरनतारन | पंजाब में एक बार फिर पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। तरनतारन जिले के मुरादपुरा गांव का रहने वाला गैंगस्टर जसबीर सिंह लल्ला आज सुबह अमृतसर के वडाला भिट्टेवढ़ गांव में पुलिस से भिड़ गया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन लल्ला ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लल्ला घायल हो गया और उसे तुरंत तरनतारन के गुरु नानक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जसबीर सिंह लल्ला पहले से ही 4 आपराधिक मामलों में शामिल था और तरनतारन में हुई फायरिंग के बाद फरार था।