Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चैतन्य शर्मा को भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, कांग्रेस छोड़ने के बाद बड़ा पद

Una, Rakesh

गगरेट क्षेत्र में उस समय उत्साह और उल्लास का माहौल छा गया जब पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चैतन्य शर्मा को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जैसे ही यह खबर क्षेत्र में पहुंची, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

शनिवार को जब चैतन्य शर्मा रेलवे स्टेशन पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल–नगाड़ों, नारों और फूलों की वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। समूचा रेलवे स्टेशन “जय श्रीरामभाजपा जिंदाबाद” और “चैतन्य शर्मा जिंदाबाद” जैसे नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और फूलों के हार पहनाकर अभिनंदन किया।पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि चैतन्य शर्मा की यह नियुक्ति गगरेट विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि उनकी ताजपोशी से पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का वातावरण है।यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे गगरेट क्षेत्र और भाजपा परिवार का है। यह पद मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों लेकर आया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करता हूं। मैं युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

के. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी के प्रभारी अधिकारी, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

summer express , चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग को चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी मौजूदा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अतिरिक्त सौंपी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं। के. मकरंद पांडुरंग वर्तमान में सूचना, जनसंपर्क,...

पलवल में 15 शिकायतों पर सुनवाई: 11 का निपटारा ,आईएमटी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की। बैठक में आमजन की ओर से रखी गई शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान...

सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले—मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बना दिया है ‘संतरी’

Summer express/शिमला,संजू भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार में मंत्रियों को केवल ‘संतरी’ बनाकर रख दिया गया है। महाजन ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से मंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के...

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब...

मल्ली पर गंभीर आरोप, गोलीकांड और नशा तस्करी को लेकर त्रिलोक जमवाल ने साधा निशाना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: बिलासपुर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बिलासपुर पुलिस के अभियान की सराहना करते हुए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब से गिरफ्तार किया गया कथित चिट्टा सप्लायर मलकियत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.