Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दीपावली पर 58 परिवारों को मिला ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ का तोहफा

Mandi, Dharamveer

दीपावली के अवसर पर नगर निगम मंडी के दायरे में आने वाले 58 परिवारों को इस बार खुशियों का विशेष तोहफा मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) 2.0 के तहत इन परिवारों को घर निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए हैं।

नगर निगम मंडी क्षेत्र के पात्र परिवारों को सौंपे गए स्वीकृति पत्र

केंद्र सरकार ने हाल ही में प्रदेश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 1,361 घरों को मंज़ूरी दी है, जिनमें से 58 आवास नगर निगम मंडी के अंतर्गत स्वीकृत हुए हैं। धनतेरस के शुभ अवसर पर नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट और पार्षदों ने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।मेयर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें पहली किश्त के रूप में 70 हजार रुपये दिए जाएंगे, जबकि शेष राशि गृह निर्माण की प्रगति के अनुसार चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया और सभी लाभार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी.केंद्र सरकार ने गरीब परिवारों को पक्के घरों का सपना साकार करने की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है। हमें गर्व है कि मंडी नगर निगम क्षेत्र के 58 परिवारों को इस योजना का लाभ मिला है।”

लाभार्थियों की खुशी झलकी चेहरों पर

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों ने कहा कि दीपावली के इस शुभ पर्व पर उन्हें जो गृह निर्माण का तोहफा मिला है, वह उनके जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने कहा कि अब वे इस योजना के तहत अपने पक्के घर का सपना पूरा कर सकेंगे।जीत कुमार, उतरा देवी और गीता देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से उन्हें अपने परिवार के लिए पक्का घर बनाने का अवसर मिला है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का धन्यवाद किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

के. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी के प्रभारी अधिकारी, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

summer express , चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग को चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी मौजूदा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अतिरिक्त सौंपी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं। के. मकरंद पांडुरंग वर्तमान में सूचना, जनसंपर्क,...

पलवल में 15 शिकायतों पर सुनवाई: 11 का निपटारा ,आईएमटी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की। बैठक में आमजन की ओर से रखी गई शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान...

सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले—मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बना दिया है ‘संतरी’

Summer express/शिमला,संजू भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार में मंत्रियों को केवल ‘संतरी’ बनाकर रख दिया गया है। महाजन ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से मंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के...

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब...

मल्ली पर गंभीर आरोप, गोलीकांड और नशा तस्करी को लेकर त्रिलोक जमवाल ने साधा निशाना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: बिलासपुर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बिलासपुर पुलिस के अभियान की सराहना करते हुए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब से गिरफ्तार किया गया कथित चिट्टा सप्लायर मलकियत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.