Shimla, 20 October
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 21 से 24 अक्तूबर, 2025 तक जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
प्रवक्ता ने बताया कि 21 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे शिक्षा मंत्री ग्राम पंचायत रानवी के धाड़ी में नव युवक मंडल धाड़ी द्वारा आयोजित पहली विकेश पनाटू मेमोरियल पंचायत स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और जन समस्याएँ सुनेंगे।
22 अक्तूबर को प्रातः 10:30 बजे रोहित ठाकुर प्रगतिनगर में ग्राम पंचायत घुंडा (भरेच) और गुम्मा (प्रगतिनगर) में सीवी घुंडा, जबरोग, चटोली, कोटी आदि क्षेत्रों की पीसी बस्तियों के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा के भवन कार्य का निरीक्षण करेंगे। उसी दिन दोपहर 12:30 बजे वे घुंडा-भरेच में ग्राम पंचायत भवन का शिलान्यास करेंगे और स्थानीय जनता से संवाद करेंगे।
23 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे मंत्री देवरी-खनेटी में ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जन समस्याएँ सुनेंगे।
24 अक्तूबर को सुबह 11 बजे वे नंदपुर में पंचायत घर का उद्घाटन करेंगे और तत्पश्चात ग्राम पंचायत नंदपुर के बडियार में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद भी वे स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनता से मिलेंगे।