Chandigarh, 20 October
दीपावली की सुबह चंडीगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी मां की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना सेक्टर-40 की बताई जा रही है।
पड़ोसियों के अनुसार, घर से महिला के चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं तो वे मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके बाद लोगों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया। अंदर उन्होंने देखा कि महिला खून से लथपथ अवस्था में मृत पड़ी थी, जबकि आरोपी बेटा वहां से भाग चुका था।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है।मृतका की पहचान सुशीला नेगी (39) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बरसो भटौली, पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) की निवासी थीं। वे अपने बेटे के साथ सेक्टर-40, चंडीगढ़ में रह रही थीं।