Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार निजी स्कूलों को बड़ी राहत देने की तैयारी में

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार निजी स्कूलों को जुर्माने माफ करने और अस्थायी स्कूलों को एक्सटेंशन लेटर जारी करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

हाल ही में निजी स्कूल संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री आवास पर सीएम सैनी से मिला और 2808 निजी स्कूलों से जुड़ी समस्याओं और मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने जल्द समाधान की अपील की।

प्रमुख मांगें

  • एमआईएस पोर्टल को फिर से खोलकर तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों को दूर करना।
  • स्कूल सोसाइटियों पर लगे जुर्माने माफ करना।
  • अस्थायी स्कूलों को मान्यता विस्तार (एक्सटेंशन लेटर) जारी करना।
  • चिराग योजना, 134-A और आरटीई के तहत वित्तीय सहायता समय पर जारी करना।
  • स्कूल बसों पर टैक्स हटाना और आयु सीमा बढ़ाना।
  • स्कूलों में सोलर पैनल पर सब्सिडी देना।
  • बिजली बिल को एनडीएस से डीएस कैटेगरी में लाना।
  • महापुरुषों की जयंती पर अवकाश देने या न देने का अधिकार स्कूलों को सौंपना।

मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया

सीएम नायब सैनी ने प्रतिनिधिमंडल की बातें गंभीरता से सुनी और भरोसा दिलाया कि शिक्षा क्षेत्र के सुधार और निजी स्कूलों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जुर्माने माफ करने और अस्थायी स्कूलों को विस्तार पत्र जारी करने का निर्णय शीघ्र लिया जाएगा। इसके अलावा अन्य लंबित मांगों पर भी रिपोर्ट तैयार कर जल्द निर्णय किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.