लो ब्लड शुगर के लक्षण और बचाव के उपाय
21 October, 2025
शरीर में लो ब्लड शुगर (हाइपोग्लाइसीमिया) तब होता है जब रक्त में ग्लूकोज का स्तर सामान्य से कम हो जाता है। यह स्थिति तब उत्पन्न होती है जब शरीर में पर्याप्त इंसुलिन नहीं होता, जिससे शरीर ऊर्जा के लिए ग्लूकोज का उपयोग नहीं कर पाता और वसा को तोड़ना शुरू कर देता है।
प्रारंभिक लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए, तुरंत ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो शरीर में जल्दी शुगर में परिवर्तित हो जाते हैं, जैसे –
टॉफी, फलों का जूस, कोल्ड ड्रिंक, या ग्लूकोज की गोली।
इलाज के बाद रक्त शर्करा की दोबारा जांच करना आवश्यक है। यदि सुधार नहीं दिखे, तो वही प्रक्रिया पुनः दोहरानी चाहिए।
लो ब्लड शुगर के प्रमुख लक्षण:
- अचानक पसीना आना
- घबराहट या बेचैनी महसूस होना
- चक्कर आना या आंखों के सामने अंधेरा छा जाना
- थकावट या कमजोरी महसूस होना
- अचानक भूख लगना
- मुँह का सूखना
- बोलने में कठिनाई
- बेहोशी (गंभीर स्थिति में)
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि ऐसे समय पर शुगर युक्त खाद्य पदार्थ तुरंत लेना और डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है, ताकि स्थिति गंभीर न हो।