गुड़गांव | केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर अहमदाबाद स्थित उनके आवास पर आयोजित समारोह में भाजपा नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
गुड़गांव से भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिला सचिव राव महेंद्र सिंह भी समारोह में पहुंचे। राव महेंद्र ने अमित शाह को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की और उनकी दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
राव महेंद्र सिंह ने कहा कि अमित शाह का समर्पण, मेहनती स्वभाव और दूरदर्शिता ही उन्हें विश्व प्रसिद्ध नेता बनाती है। उन्होंने भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया और हर नागरिक को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया।
उन्होंने यह भी कहा कि अमित शाह के महत्वपूर्ण निर्णयों ने देश को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से मुक्त करने में निर्णायक भूमिका निभाई है। संगठन के विस्तार और विचारधारा के सशक्तिकरण में भी अमित शाह के मजबूत इरादों और दृढ़ नेतृत्व का अहम योगदान रहा है।
राव महेंद्र ने आगे कहा कि सरल और मेहनती स्वभाव वाले अमित शाह के नेतृत्व में ही धारा 370 को हटाने में सफलता हासिल हुई और भारत में शांति, स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित की गई।