Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

योगी का बड़ा हमला: अखिलेश राम द्रोही ही नहीं कृष्ण विरोधी भी

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कड़ा हमला बोला है। गोरखपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि अखिलेश यादव न केवल “राम विरोधी” हैं, बल्कि “कृष्ण विरोधी” भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा प्रमुख भारतीय संस्कृति और परंपराओं को शर्मसार करने वाले बयान दे रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि अखिलेश यादव प्रजापति (कुम्हार) समाज का दर्द समझते, तो वह ऐसा “बचकाना और गैर-जिम्मेदाराना बयान” नहीं देते। योगी ने तंज कसते हुए कहा, “गद्दी तो मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं। इसके लिए प्रयास करने पड़ते हैं। कुछ लोगों का बचपना उम्र भर नहीं जाता।”

दीपावली पर बयान को लेकर विवाद

मुख्यमंत्री योगी ने यह भी आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को दीपावली और भारतीय त्योहारों से आपत्ति है। उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव ने कहा कि दीये क्यों जलाने चाहिए? यानी उन्हें दीपावली से नफरत है। पहले लगता था कि उन्हें रामजन्मभूमि और हिंदू तीर्थस्थलों से दिक्कत है, अब पता चला कि उन्हें भारतीय परंपराओं से भी समस्या है।”

योगी ने कहा कि अखिलेश यादव ने पहले भी ब्रज तीर्थ विकास परिषद का विरोध किया था और सैफई में ‘दुर्योधन की प्रतिमा’ लगाने की बात कही थी। उन्होंने कहा, “कंस और दुर्योधन आपको प्रिय हैं तो लगाइए, लेकिन हम मथुरा-वृंदावन को सजाएंगे क्योंकि यह हमारी आस्था का केंद्र है।”

राम और कृष्ण का विरोध नई बात नहीं

योगी ने कांग्रेस का नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने भी भगवान राम और कृष्ण को नकारने की कोशिश की थी। आज दुनिया भर से श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “सनातन परंपरा और आस्था पर हमला करने वाले लोग अब राजनीति में भी इसे मुद्दा बना रहे हैं।”

अखिलेश का पलटवारदीपावली खर्च पर सवाल

अखिलेश यादव ने हाल ही में दीपोत्सव समारोह में सरकारी खर्च पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था: “दीयों और मोमबत्तियों पर बार-बार इतना खर्च क्यों? विदेशी शहर क्रिसमस पर महीनों जगमगाते हैं, उनसे सीखना चाहिए।”

उन्होंने यह भी कहा कि 2027 तक अगर सपा की सरकार बनी तो प्रजापति समाज के दीये खरीदे जाएंगे ताकि उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। उनका कहना था कि भाजपा सरकार दीपोत्सव के ठेके बाहरी राज्यों को देकर उत्तर प्रदेश के कुम्हार समुदाय के साथ अन्याय कर रही है। “दीया भी यूपी का हो, बाती भी, तेल भी और रोशनी भी — तभी दीपावली का मतलब है,” अखिलेश ने कहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.