Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा की हवा बेहद जहरीली, जींद-धारूहेड़ा में खतरनाक प्रदूषण स्तर

चंडीगढ़ | दीपावली के बाद हरियाणा की हवा फिर से जहरीली हो गई है। राज्य के कई शहर वायु प्रदूषण की चपेट में हैं, जिनमें जींद और धारूहेड़ा लगातार दूसरे दिन भी देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। दोनों शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से अधिक दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

मंगलवार को जींद का AQI 374 और धारूहेड़ा का 386 दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले दोनों शहरों का प्रदूषण 400 के पार चला गया था। दीपावली के बाद भी हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ है और वायु प्रदूषण में खतरनाक कणों की मात्रा बढ़ी हुई है। बुधवार सुबह 8 बजे तक भले ही किसी शहर का AQI 400 के स्तर को पार नहीं कर सका, लेकिन प्रदेश के 9 शहर अभी भी गंभीर रूप से प्रदूषित हैं।

हरियाणा के प्रदूषित शहरों की सूची (AQI सहित)

  • धारूहेड़ा – 386
  • जींद – 374
  • चरखी दादरी – 364
  • रोहतक – 353
  • यमुनानगर – 344
  • फतेहाबाद – 314
  • बल्लभगढ़ – 315
  • भिवानी – 291
  • बहादुरगढ़ – 276

देशभर में जिन 15 शहरों में एयर क्वालिटी 300 से 400 के बीच रही, उनमें से 9 हरियाणा में हैं। यह स्थिति चिंताजनक मानी जा रही है।

प्रदूषण बढ़ने की वजह क्या है?

पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार इस बार दीपावली दो दिनों तक मनाई गई, जिसके कारण प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा। ग्रीन पटाखों की आड़ में बड़े पैमाने पर पारंपरिक और हानिकारक पटाखे फोड़े गए। इससे हवा में धूल व धुएं का घनत्व काफी बढ़ गया और प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तेलंगाना में बस-ट्रक की भीषण टक्कर: छह लोगों की मौत ,12 यात्री घायल

summer express ,तेलंगाना। सूर्यपेट जिले में बुधवार तड़के हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्गापुरम स्टेज के पास एक निजी ट्रैवल बस आगे चल रहे कंटेनर ट्रक से जा टकराई। हादसा सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में...

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग दंपती की मौत

summer express ,फतेहगढ़ साहिब। गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद चंडीगढ़ लौट रहे बुजुर्ग दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सरहिंद-मोरिंडा रोड पर गांव आलमपुर के पास हुआ। मृतकों की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-41बी निवासी धर्मवीर सिंह (70) और उनकी पत्नी शशि बाला (69) के रूप में हुई है।...

द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। बजघेड़ा एग्जिट के पास सुबह करीब 4:30 बजे एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। हालांकि चालक...

फरीदाबाद में राशन डिपो पर CM फ्लाइंग की छापेमारी, 415 क्विंटल गेहूं कम मिला

summer express , फरीदाबाद (सुंदर कुंडू)। फरीदाबाद के गांव अजरौंदा में सरकारी राशन की जांच के दौरान बड़ी अनियमितता सामने आई है। सीएम फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने राधा स्वामी सत्संग सेंटर के पास स्थित राशन डिपो पर औचक निरीक्षण किया। जांच में रिकॉर्ड के मुकाबले करीब 415 क्विंटल गेहूं...

सफाई के नाम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाल है पलवल शहर: अनूप पाराशर

summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। पलवल शहर की खराब सफाई व्यवस्था और जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है। कांग्रेस के पलवल ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाराशर ने आरोप लगाया कि शहर में सफाई व्यवस्था के नाम पर हर महीने करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, इसके बावजूद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.