Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुधीर शर्मा के ‘कार्टून’ बयान पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, नरेश चौहान ने कहा – यह उनकी हताशा दिखाता है

Shimla, Sanju

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया पर ‘कार्टून’ कहने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर सुधीर शर्मा को ट्रोल भी किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने सुधीर शर्मा पर पलटवार करते हुए इसे उनकी हताशा और निराशा का परिणाम बताया है।

नरेश चौहान ने कहा कि“हिमाचल की राजनीति हमेशा मर्यादा और गरिमा वाली रही है। प्रदेश के लोग भी सुसंस्कृत भाषा और आपसी भाईचारे को पसंद करते हैं। लोकतंत्र में फैसला जनता करती है कि सरकार किसकी बनेगी, लेकिन सार्वजनिक जीवन में इस तरह की असंवेदनशील टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है।”

उन्होंने आगे कहा कि,चार बार विधायक रह चुके व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद पर बैठे नेता के प्रति सम्मान रखना चाहिए। सुधीर शर्मा की यह टिप्पणी उनकी हताशा को दर्शाती है। इस तरह की हरकतों से मुख्यमंत्री के कद को छोटा नहीं किया जा सकता, बल्कि यह व्यक्ति की सोच को उजागर करता है।

नरेश चौहान ने कहा कि राजनीतिक आलोचना तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए।अगर किसी वर्ग की समस्या है या किसी नीति को लेकर असहमति है, तो उस पर बात करें। लेकिन मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए इस तरह की टिप्पणी करना हिमाचल की संस्कृति के विपरीत है।”

कर्मचारी हित में कांग्रेस सरकार के फैसले

नरेश चौहान ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों की हितेषी है।कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस (OPS) दिया है। दिवाली से पहले तीन प्रतिशत डीए जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि जैसे-जैसे प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, वैसे-वैसे और वित्तीय लाभ भी कर्मचारियों को दिए जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार 12,000 करोड़ रुपये की देनदारियां छोड़कर गई थी, जिन्हें वर्तमान सरकार चुका रही है।जो सरकार ओपीएस दे सकती है, वही सच्चे अर्थों में कर्मचारी हितैषी सरकार है,” चौहान ने कहा।

कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द

नरेश चौहान ने यह भी बताया कि कांग्रेस संगठन और अध्यक्ष की नियुक्तियां अक्टूबर अंत या नवंबर के पहले सप्ताह तक हो जाएंगी।“पार्टी हाईकमान सभी नेताओं से राय लेकर निर्णय करेगा। बातचीत पूरी हो चुकी है और बहुत जल्द इसकी घोषणा की जाएगी।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.