Facebook-f Youtube X-twitter

देशभर के साथ शिमला में भी रोजगार मेला, 93 युवाओं को केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Shimla,Sanju

देशभर के 40 स्थानों पर आज डाक विभाग द्वारा 17वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर युवाओं को वर्चुअली संबोधित किया।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के सभागार में रोजगार मेला आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।शिमला में कुल 93 युवाओं को विभिन्न केंद्रीय विभागों—जैसे डाक, गृह मंत्रालय, रेलवे, वित्तीय सेवाएं, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर, उच्च शिक्षा विभाग और पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय—में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक 11 लाख से अधिक युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सबसे अहम है।इस दौरान नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं ने केंद्र सरकार का आभार जताया और कहा कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देंगे। उनका कहना था कि इस नौकरी से न केवल उन्हें आत्मनिर्भरता का अवसर मिला है बल्कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.