Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोदी ही NDA का चेहरा, महागठबंधन में मची अंदरूनी कलह – बीएल वर्मा

Shimla, Sanju

शिमला में केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए बहुमत से सरकार बनाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही एनडीए का चेहरा हैं और सही समय पर मुख्यमंत्री पद का निर्णय भी हो जाएगा।

बीएल वर्मा ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी “इंडी गठबंधन” के दल आपस में ही भिड़े हुए हैं। टिकट बंटवारे को लेकर उनमें घमासान मचा हुआ है।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करा रही है और इसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “वन नेशन, वन राशन कार्ड” योजना के तहत देश का कोई भी गरीब नागरिक किसी भी राज्य से अनाज प्राप्त कर सकता है।

 केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि एनडीए सही समय पर चेहरे का निर्णय लेगा, पर चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। बिहार में हमारी सरकार बहुमत से बनेगी।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.