Facebook-f Youtube X-twitter

सर्दियों से पहले चुराह प्रशासन सतर्क — बिजली, पानी और सड़क विभागों को पूरी तैयारी के निर्देश

24 October, 2025

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर बढ़ती ठंड और संभावित बर्फबारी को देखते हुए चुराह उपमंडल प्रशासन सतर्क हो गया है। उपमंडल चुराह के एसडीएम अंकुर ठाकुर ने जल शक्ति, लोक निर्माण और बिजली विभाग को सर्दियों के मौसम के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।

भारी बर्फबारी के दौरान सड़क मार्गों के बाधित होने, बिजली और पानी की आपूर्ति ठप पड़ने जैसी स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही पुख्ता इंतज़ाम करने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दूरस्थ और ऊंचाई वाले इलाकों में भी लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

एसडीएम अंकुर ठाकुर ने कहा कि सभी विभाग सर्दियों के मौसम को देखते हुए अपनी मशीनरी और संसाधन पूरी तरह तैयार रखें। मुख्य सड़कों के साथ-साथ लिंक मार्ग भी खुले रहें, इसके लिए बर्फ हटाने की मशीनें और टीमों को अलर्ट पर रखा जाए। बिजली और जल आपूर्ति स्कीमें बाधित न हों, इसके लिए समय रहते आवश्यक सुधार कार्य पूरे किए जाएं ताकि बर्फबारी के दौर में भी लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलती रहें।

अंकुर ठाकुर, एसडीएम उपमंडल चुराह

“सर्दियों के मौसम को देखते हुए तीनों विभागों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी तैयारियां पूरी रखें। मुख्य सड़कें और लिंक रोड बंद न हों, और बिजली-पानी की आपूर्ति भी निरंतर बनी रहे, इसके लिए सभी विभाग सक्रिय रूप से काम करें। हमारा उद्देश्य है कि लोगों को सर्दियों में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.