Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोविड नुकसान की भरपाई, सरकार देगी 249 दिन का भुगतान

चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान संचालन से वंचित रही प्राइवेट बसों के संचालकों को बड़ी वित्तीय राहत देने का निर्णय लिया है। परिवहन विभाग ने किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली 700 बसों के लिए 249 दिनों का फिक्स्ड कंपोनेंट भुगतान स्वीकृत किया है। यह भुगतान 35 प्रतिशत लीज चार्ज के आधार पर किया जाएगा।

किलोमीटर स्कीम बस ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मांग के बाद राज्य परिवहन निदेशालय ने यह फैसला लिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह भुगतान दो चरणों में किया जाएगा।

भुगतान की अवधि इस प्रकार रहेगी:

  • पहला चरण: 18 मई 2020 से 23 नवंबर 2020 तक – कुल 190 दिन
  • दूसरा चरण: 3 मई 2021 से 30 जून 2021 तक – कुल 59 दिन

इस प्रकार, दोनों चरणों को मिलाकर कुल 249 दिनों का भुगतान बस संचालकों को किया जाएगा। हालांकि, देशव्यापी लॉकडाउन अवधि (25 मार्च 2020 से 17 मई 2020) को भुगतान से बाहर रखा गया है, क्योंकि इस दौरान सार्वजनिक परिवहन पूर्ण रूप से बंद था।

रिकॉर्ड आधारित भुगतान

परिवहन विभाग ने सभी रोडवेज डिपो महाप्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाए। इसके लिए:

  • संबंधित डिपो का आधिकारिक रिकॉर्ड आधार बनेगा
  • जिन दिनों बसें नहीं चलीं, उन दिनों के किलोमीटर
  • बसों की संख्या और संचालन अवधि के आधार पर भुगतान तय होगा

सरकार के इस फैसले से किलोमीटर स्कीम के अंतर्गत कार्य करने वाले सैकड़ों निजी बस ऑपरेटरों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्होंने कोविड काल में भारी आर्थिक नुकसान झेला था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.