Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में 1 नवंबर से पूरी तरह ऑनलाइन डीड रजिस्ट्रेशन

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार जल्द ही भूमि पंजीकरण प्रक्रिया में बड़ा डिजिटल बदलाव करने जा रही है। 1 नवंबर, हरियाणा दिवस से पूरे राज्य में जमीन के डीड (Deed) पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। इस कदम के साथ हरियाणा देश का पहला राज्य बन जाएगा, जहां संपत्ति पंजीकरण पूरी तरह पेपरलेस होगा।

राजस्व विभाग के अनुसार, 29 सितंबर को कुरुक्षेत्र जिले की बबैन उप तहसील में शुरू किया गया पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा। इसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया गया। 28 अक्टूबर से अंबाला, यमुनानगर, करनाल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, फतेहाबाद, पलवल, जींद और झज्जर में नई प्रणाली शुरू होगी। 1 नवंबर से भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, हिसार, कैथल, नूंह, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में भी ऑनलाइन डीड रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा।

कैसे होगा रजिस्ट्रेशन

डीड वह कानूनी दस्तावेज है जो संपत्ति के स्वामित्व को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में ट्रांसफर करता है। अब नागरिक घर बैठे eRegistration पोर्टल पर लॉगिन करके डीड पंजीकरण कर सकेंगे।

नई ऑनलाइन व्यवस्था में ओटीपी और डिजिटल सिग्नेचर से पहचान सत्यापित की जाएगी। पंजीकरण प्रक्रिया तीन स्तर—पंजीकरण क्लर्क-1 (RC1), पंजीकरण क्लर्क-2 (RC2) और उप-पंजीयक (Sub-Registrar)—के तहत होगी। प्रत्येक स्तर पर फोटो व बायोमेट्रिक सत्यापन, ऑनलाइन भुगतान और स्वचालित स्थिति अपडेट की सुविधा मिलेगी।

ऑनलाइन सत्यापन पूरा होने के बाद नागरिकों को केवल एक बार पंजीकरण कार्यालय जाना होगा, जहां अंतिम बायोमेट्रिक सत्यापन और विलेख निष्पादन होगा। उप-पंजीयक के अनुमोदन के बाद सिस्टम स्वतः तीन प्रतियां तैयार करेगा—एक नागरिक के लिए, एक सरकारी रिकॉर्ड के लिए और एक पटवारी के पास नामांतरण व भूमि रिकॉर्ड अपडेट के लिए।

राजस्व विभाग ने नागरिकों और प्रॉपर्टी डीलरों को सलाह दी है कि वे नए स्टांप पेपर अभी न खरीदें। पहले से खरीदे गए स्टांप पेपर नई प्रणाली लागू होने के एक सप्ताह तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

तकनीकी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2137 और ईमेल nodalofficer-it@revhry.gov.in उपलब्ध हैं। संक्रमण काल में प्रत्येक जिले में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ऑपरेशन ब्लू स्टार पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति गज की दर से मिलेगी जगह

समर न्यूज | चंडीगढ़ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान अमृतसर में दुकानें गंवाने वाले 133 प्रभावित लोगों को 42 साल बाद बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इन पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से वैकल्पिक बूथ या जगह आवंटित करने का निर्देश दिया है।अदालत ने कहा...

अमेरिाका में विवाद बढ़ा तो ‘मिस्टर सिंह’ वाली विवादित पोस्ट हटाई

एजेंसी। वाशिंगटनअमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने सिख व्यक्ति को निशाना बनाती दिख रही विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है। पोस्ट में ‘मिस्टर सिंह’ को अमेरिका की सड़कों से हटने और खुद देश छोड़ने की सलाह दी गई थी। इसमें ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ के पात्र ऑप्टिमस प्राइम की कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार तस्वीर का इस्तेमाल...

प्रकाश पर्व के लिए सजा श्री हरिमंदिर साहिब

अमृतसर| श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व शनिवार को श्री हरमंदिर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पर्व को लेकर स्वर्ण मंदिर को विदेशों से मंगाए गए फूलों से सजाया गया है। थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया से फूल...

पाकिस्तान जाने वाली धार्मिक यात्राओं के नियमों में बदलाव

समर न्यूज | अमृतसरऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा मामले के बाद भारत-पाकिस्तान धार्मिक यात्राओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। अब पाकिस्तान जाने वाले निजी प्रायोजित धार्मिक टूर पर रोक लगा दी गई है। सिख श्रद्धालुओं के लिए यात्रा एसजीपीसी और हरियाणा सिख...

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.