Facebook-f Youtube X-twitter

प्रधानमंत्री मोदी का बिहार में जंगल राज खिलाफ चुनावी अलर्ट

समस्तीपुर | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार राज्य में ‘जंगल राज’ लौटने नहीं देगा और सुशासन के लिए जनता को मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा, “नई रफ़्तार से चलेगा बिहार, जब आएगी राजग सरकार।”

प्रधानमंत्री के मुख्य बयान:

  • भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के योगदान का स्मरण करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग संविधान को हथियार बनाकर चलते हैं, वे जनता को गुमराह कर रहे हैं।
  • राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने ओबीसी को संवैधानिक दर्जा दिया और नई शिक्षा नीति में स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई पर जोर दिया।
  • विपक्षी दल राजद और कांग्रेस घोटालों में लिप्त हैं और उनके नेता जमानत पर हैं।
  • कर्पूरी ठाकुर की ‘जननायक’ उपाधि चुराने की कोशिश करने का आरोप विपक्ष पर लगाया।
  • बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा।

कृषि और विकास पर मोदी की बातें:

  • प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत बिहार में 28,000 करोड़ रुपये भेजे गए, जिसमें समस्तीपुर के किसानों को 800 करोड़ शामिल।
  • भाजपा-नेतृत्व वाली राजग सरकार ने पूर्व केंद्र सरकार की तुलना में बिहार को तीन गुना अधिक धनराशि उपलब्ध कराई।
  • बिहार का मछली उत्पादन दोगुना हुआ और राज्य के युवाओं के लिए रोजगार अवसर बढ़ रहे हैं।

राजद-कांग्रेस पर मोदी के आरोप:

  • राजद शासन के दौरान हत्या और अपहरण आम, महिलाओं और गरीबों को निशाना।
  • राजद-कांग्रेस बिहार में जंगल राज की वापसी सुनिश्चित करने पर तुले।
  • लोगों से अपील की कि चुनाव में इन्हें बाहर का रास्ता दिखाएँ।

सांस्कृतिक और रोजगार पहल:

  • संविधान का मैथिली में अनुवाद, रामायण एवं बुद्ध सर्किट से युवाओं के लिए रोजगार अवसर।

श्रद्धांजलि और कार्यक्रम:

  • मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को उनके पैतृक गांव कर्पूरी ग्राम, समस्तीपुर में श्रद्धांजलि दी।
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री एवं कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
  • प्रधानमंत्री ने दिवंगत नेता के परिवार से भी मुलाकात की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.