Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में मौसम सामान्य, वायु प्रदूषण चिंता का विषय बना

हरियाणा। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में प्रवेश होने के बावजूद अंबाला, फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे शहरों में कड़ाके की सर्दी अभी तक नहीं आई है। 24 अक्टूबर को दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के प्रमुख शहरों में सुबह के समय कोहरा नहीं दिखा, जबकि कुछ जिलों में हल्की धुंध बनी रही।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, हिसार में गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 0.8 और 1.3 डिग्री कम है। हिसार में रात का तापमान प्रदेश में सबसे कम रहा।

हरियाणा मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राज्य में 27 अक्टूबर तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन का तापमान हल्का बढ़ सकता है, जबकि रात का तापमान हल्का घट सकता है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा, जिससे कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है और तापमान में गिरावट आएगी। इस अवधि में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति हल्की से मध्यम रहेगी।

हालांकि, इस समय हरियाणा के वायु गुणवत्ता स्तर (AQI) पर चिंता बनी हुई है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में हवा में जहरीले तत्वों की मात्रा बढ़ी हुई है, जिससे सांस लेने में कठिनाई और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। फरीदाबाद का AQI 226, जबकि गुरुग्राम का AQI 209 दर्ज किया गया है। दिल्ली-NCR में AQI 204 से 380 के बीच बना हुआ है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में अधिक प्रदूषित जिलों में लोग मास्क पहनकर सुरक्षा कर रहे हैं।

आज हरियाणा में सुबह का तापमान 19°C दर्ज किया गया। विशेषज्ञ लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे वायु प्रदूषण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें, खासकर जिनको सांस की समस्याएं हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.