Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भोपाल बन रहा आतंकी नेटवर्क का सुरक्षित ठिकाना, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आतंकी संगठनों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनती जा रही है। पिछले तीन वर्षों में यहां से सीरिया, बांग्लादेश और अन्य देशों से जुड़े कई संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हो चुके हैं। जांच एजेंसियों को शक है कि प्रतिबंधित संगठन सिमी के बाद अब अन्य आतंकी संगठन भी भोपाल को अपने नेटवर्क विस्तार का केंद्र बना रहे हैं।

जेएमबी से लेकर PFI और HUT तक सक्रिय नेटवर्क का खुलासा

जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) के मॉड्यूल ने भोपाल में शरण ली थी, जिसे एटीएस और इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में ध्वस्त किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शाहजहांनाबाद क्षेत्र से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और हिज्ब-उत-तहरीर (HUT) के सदस्यों को गिरफ्तार किया। हिज्ब-उत-तहरीर, जिसे ‘तहरीक-ए-खिलाफत’ भी कहा जाता है, ने भी भोपाल में गुप्त रूप से अपनी गतिविधियां बढ़ाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई ने उनके मंसूबों पर रोक लगा दी।

ISIS से संपर्क में थे कई युवक

जांच में सामने आया है कि भोपाल के कुछ युवक आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के संपर्क में थे। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है और राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

किरायेदार सत्यापन में लापरवाही उजागर

खुफिया सूत्रों के अनुसार, भोपाल पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहर में किरायेदारों का सत्यापन प्रभावी तरीके से नहीं किया गया, जिसका फायदा आतंकी संगठनों ने उठाया और बिना किसी संदेह के यहां पनाह ले ली।

घनी आबादी वाले इलाकों को बना लिया ठिकाना

आतंकियों ने ऐशबाग और करोंद जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों को छुपने का अड्डा बना लिया। मार्च 2022 में ऐशबाग से JMB के आतंकियों की गिरफ्तारी हुई थी। पूछताछ में उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पहचान छिपाना आसान है और किराए पर मकान भी बिना किसी कड़ी जांच के मिल जाते हैं। संकरी गलियों की वजह से पुलिस और खुफिया एजेंसियों के लिए निगरानी करना भी चुनौतीपूर्ण होता है।

पुलिस एक्शन में आई सक्रियता

पिछले एक वर्ष में ऐशबाग और करोंद इलाके से करीब 10 संदिग्ध गिरफ्तार किए जा चुके हैं। करोंद में JMB माड्यूल के मददगारों और ISIS कनेक्शन के खुलासे के बाद पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी पुलिस लगातार जांच अभियान चला रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.