Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM मान पर फर्जी वीडियो: अदालत ने प्लेटफॉर्म को चेताया

जालंधर  | पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को निशाना बनाने वाले फेक वीडियो मामले में अदालत ने कड़ा आदेश जारी किया है। मोहाली की अदालत ने प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म—फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स कॉर्पोरेशन और टेलीग्राम—को निर्देश दिया है कि अदालत के आदेश मिलने के 24 घंटे के भीतर भगवंत सिंह मान पर आपत्तिजनक वीडियो हटाए जाएँ। अदालत ने इन प्लेटफॉर्मों को 166 विशेष URL’s की सूची भी उपलब्ध कराई है, जिनसे संबंधित सभी सामग्री तुरंत हटानी होगी।

ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पहली श्रेणी मनप्रीत कौर ने अपने आदेश में कहा कि प्लेटफॉर्मों को किसी भी हालत में आदेश प्राप्त होने के 24 घंटों के भीतर पूरी कार्रवाई पूरी करनी होगी। यह आदेश राज्य साइबर क्राइम विभाग, एस.ए.एस. नगर द्वारा दायर की गई याचिका पर आधारित है। याचिका में बताया गया था कि वायरल वीडियो एआई द्वारा निर्मित कथित सामग्री है, जो अश्लीलता फैलाने और सार्वजनिक शांति भंग करने की प्रवृत्ति रखती है।

अदालत ने गूगल को भी निर्देश दिया है कि आपत्तिजनक सामग्री को डी-इंडेक्स और डी-रेफ्रेंस करके खोज परिणामों में शामिल न किया जाए। साथ ही, प्लेटफॉर्मों को सामग्री से जुड़े सभी रिकॉर्ड और सबूत सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि भविष्य में आवश्यक जांच संभव हो सके।

जानकारी के अनुसार, जाली वीडियो प्रारंभ में कनाडा निवासी जगमन समरा के खाते से साझा किया गया था। वीडियो हटाए जाने के बाद भी कुछ व्यक्तियों ने समान सामग्री को पुनः अपलोड कर दिया, जिसके चलते अदालत को 166 लिंक की व्यापक सूची सौंपी गई।

अदालत ने चेतावनी दी है कि यदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस आदेश का पालन नहीं करते, तो वे आईटी एक्ट के तहत दी गई छूट खो देंगे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.