रानिया | ओटू हैड इलाके के गांव कुताबढ़ में शुक्रवार दोपहर एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। महिला ने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर छलांग लगाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और ओटू इंचार्ज तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे।
महिला मंजीत कौर ने आरोप लगाया कि उनके पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है और पति उन्हें घर से निकालना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिवाली के दिन उनकी ननद और मामा-ससुर के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया और उन पर झूठे आरोप लगाए।
मंजीत कौर ने बताया कि सरपंच को भी मामले की जानकारी दी थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने यह गंभीर कदम उठाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।