Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतसर में लाइसैंसी इमीग्रेशन सेंटर द्वारा युवाओं से लाखों की ठगी

अमृतसर: विदेश भेजने के नाम पर युवाओं से ठगी का नया मामला सामने आया है। इस बार मामला किसी गैर-लाइसैंसी एजेंसी का नहीं बल्कि जिला प्रशासन से लाइसेंस प्राप्त इमीग्रेशन सेंटर का है।

जानकारी के अनुसार, अमृतसर और आसपास के जिलों से दर्जनों युवाओं ने ए.डी.सी. जनरल रोहित गुप्ता को लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में ट्रैवल एजेंट प्रभशरण सिंह रंधावा पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप लगाया गया है। युवाओं ने अपने पैसे वापस करने की भी मांग की है।

शिकायत मिलने के बाद ए.डी.सी. ने एस.पी. हेड क्वार्टर और संबंधित पुलिस थाना को जांच के आदेश दिए हैं और रिपोर्ट शीघ्र पेश करने के निर्देश दिए हैं।

शिकायत में कहा गया है कि रणजीत एवेन्यू स्थित इस इमीग्रेशन सेंटर ने विदेश भेजने के बहाने युवाओं से पैसे वसूले। प्रयास के बावजूद प्रभशरण सिंह रंधावा का मोबाइल नंबर बंद मिला। बताया गया है कि आमतौर पर फर्जी एजेंटों द्वारा विदेश भेजने का लालच देकर युवाओं को फंसाया जाता है, लेकिन इस बार यह मामला लाइसेंस प्राप्त सेंटर से जुड़ा होने के कारण और भी गंभीर है।

अधिकारियों के पास 500 से अधिक लाइसेंसी सेंटरों की लिस्ट

अमृतसर जिला प्रशासन के पास 500 से अधिक लाइसेंसी इमीग्रेशन सेंटरों की सूची है। ये सेंटर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ए.डी.सी. जनरल ऑफिस से लाइसेंस प्राप्त करते हैं। लाइसेंस लेने के लिए आवेदनकर्ता को अपने सेंटर का रजिस्ट्री, पैन कार्ड, आधार कार्ड, किराए का दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजात जमा करना होते हैं। पुलिस और सिविल प्रशासन की रिपोर्ट मिलने के बाद ही लाइसेंस जारी होता है।

जिला प्रशासन की वेबसाइट पर सभी लाइसेंसी ट्रैवल एजेंटों की सूची उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति वहां जाकर जांच सकता है कि जिस एजेंट के पास गया है, उसके पास वैध लाइसेंस है या नहीं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.