Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रामपुर लवी मेला  : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए  करें ऑनलाइन आवेदन

Shimla,25 October 

उपायुक्त एवं अध्यक्ष, लवी मेला समिति अनुपम कश्यप ने जानकारी दी है कि 11 से 14 नवम्बर, 2025 तक आयोजित होने वाले रामपुर लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के इच्छुक कलाकारों को 5 नवम्बर, 2025 तक अपना ऑडिशन वीडियो तैयार कर जिला लोक सम्पर्क अधिकारी (डीपीआरओ) शिमला तथा जिला भाषा अधिकारी (डीएलओ) शिमला को ईमेल के माध्यम से भेजना होगा।

ईमेल पते:
dproshimlapr@gmail.com
dloshimla.hp@gmail.com

वीडियो तैयार करते समय निम्न बातों का ध्यान रखें:

  1. वीडियो और ऑडियो की गुणवत्ता उत्तम होनी चाहिए।
  2. वीडियो की अवधि एक मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  3. वीडियो में कोई इफेक्ट या एडिटिंग न की जाए।
  4. वीडियो पर्याप्त रोशनी में बनाया जाए, जिससे कलाकार का चेहरा स्पष्ट दिखे।
  5. आवेदन के साथ कलाकार का पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर, एवं कला की विधा (गायन/वादन/नृत्य) स्पष्ट रूप से लिखें।


जिला शिमला के रेडियो और दूरदर्शन से अनुमोदित ‘ए’ एवं ‘बी हाई’ ग्रेड कलाकारों को इस ऑनलाइन ऑडिशन प्रक्रिया में भाग लेने की आवश्यकता नहीं है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.